हुज़ूर: भोपाल में कार चोर गिरोह सक्रिय, ऑटो डीलरों के यार्ड को बना रहे निशाना
Huzur, Bhopal | Mar 16, 2024 भोपाल में लग्जरी कार चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। 3 सदस्यीय गिरोह कार से चोरी करने आता है।ऑटो डीलरों के ऑफिसों को निशाना बनाता है। ताला तोड़कर चोरी करने के बाद बदमाश सड़कों और यार्ड में खड़ी डीलरों की कार को चोरी कर फरार हो जाते हैं। वाहन चोरों की करतूत CCTV कैमरों में कैद हुई है। तीनों वारदातें अलग-अलग इलाकों में अंजाम दी गई हैं।