इंदौर: जीएनटी मार्केट के दो गोदामों में लगी आग, दमकल ने बमुश्किल पाया काबू, कूलर के गोदाम में लगी थी आग
Indore, Indore | Mar 15, 2025 इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में आने वाले गुरु नानक टिंबर मार्केट के दो गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से जहां गोदाम में रखें सैकड़ों कूलर जलकर खाक हो गए। वहीं पास के स्टील फैक्ट्री में भी पास पहुंची, इस भीषण आग को बुझाने के लिए इंदौर के चारों फायर स्टेशन के करीब 25 से ज्यादा फायर फाइटर आग बुझाने में जुट गए। करीब 2 घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।