नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में बस ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर में मंगलवार 2 बजे एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रहीहै।