दुधि: रेणुकूट-शक्तिनगर मार्ग पर दो बड़े हादसे, तीन वाहन हुए क्षतिग्रस्त, ओवरलोड ट्रेलर पलटा, चालक सुरक्षित
रेणुकूट-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार को दो बड़े सड़क हादसे हुए। ये घटनाएं थाना पिपरी क्षेत्र के अंतर्गत वन देवी-गढ़ा बैरियर के बीच और रिहंद पुल के पास हुईं। इन हादसों में तीन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक ओवरलोड ट्रेलर पलट गया। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में किसी की जान नहीं गई।पहला हादसा वन देवी और गढ़ा बैरियर के बीच हुआ।