भिंड नगर: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून 2026, दिन रविवार को लेकर भिंड शहर में निकली गई जन जागरूकता रैली।
पल्स पोलियो अभियान की जागरूकता हेतु शनिवार को 4 बजे एक विशाल रैली का आयोजन भिंड शहर में किया, जिसको सीएमएचओ डॉ जे.एस.यादव द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। राज्य शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रथम दिवस ही बूथ पर अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जाये जिस हेतु 2248 बूथ लगाकर जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो पिलाई जाएगी