लोहरदगा: संत बेर्नाडेट चर्च सहित विभिन्न चर्चों में गुड फ्राइडे पर विशेष आराधना, प्रभु यीशु के बलिदान को किया याद
लोहरदगा में गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे संत बेर्नाडेट चर्च सहित जिले के विभिन्न चर्चों में विशेष आराधना एवं प्रार्थना सभाओं का आयोजन आध्यात्मिक वातावरण के बीच किया गया। प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर दिए गए महान बलिदान को स्मरण करते हुए मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में चर्चों में एकत्र हुए।