चूरू: चूरू की विधि शर्मा ने राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में जीते तीन पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर
Churu, Churu | Jun 28, 2026 विधि शर्मा ने 24वीं राजस्थान राज्य राइफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीतकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।चूरू के देवेन्द्र कुमार शर्मा की पुत्री विधि शर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उप-युवा महिला वर्ग में स्वर्ण पदक, युवा महिला वर्ग में स्वर्ण पदक तथा सभी आयू वर्ग में रजत पदक जीता।