सादड़ी के माण्डीगढ़ वनचौकी के पास बुधवार दोपहर में एक अचेत मादा लेपर्ड मिली। शुक्रवार को उसे सादड़ी के पशु अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। पशु डॉक्टर डॉ. परीक्षित पुरोहित ने बताया कि लेपर्ड संक्रमित थी जीसके स्वास्थ्य में 70 प्रतिशत सुधार हो गया है।आज ब्लड सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।