जंगल से बिछड़ा हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथी तीन दिनों के भीतर लगातार दूसरी बार पदमपुर के रहरेठवा गांव मे पहुंच गया। जहां रविवार की शाम 5 बजे हाथी ने गांव के खेतो मे लगे फसलो को बर्बाद किया। जिसके बाद हाथी ने एक को भी ध्वस्त कर घर मे रखे अनाज को चट कर गया। हाथी के घर तोड़ने का विडियो सामने आया। जिसे देख हाथी के आतंक का अंदाजा लगया जा सकता है।