मंत्री ओमप्रकाश राजभर आज गाजीपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई समसामयिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।राहुल गांधी के चीन से जुड़े बयान,गंगा घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर उठे विवाद व ईडी की कार्रवाई से जुड़े मामलों पर मंत्री राजभर ने विपक्ष को घेरा।इसके साथ ही वे कासिमाबाद क्षेत्र में हत्या के शिकार युवक दीपक के परिजनों से मुलाकात की।