मुरैना नगर: मुरैना भाजपा कार्यालय पर बड़ा ऐलान,सांसद तोमर की पहल से बानमौर के NH-44 जाम से मिलेगी निजात,फुटओवर ब्रिज की मिली मंजूरी।
मुरैना के बानमौर में NH-44 जाम से राहत की दिशा में बड़ा कदम। भाजपा कार्यालय में बैठक के बाद सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने आगरा-ग्वालियर फोरलेन उन्नयन के तहत बानमौर में फुटओवर ब्रिज को मंजूरी दी है। इससे यात्रियों को सुरक्षित आवागमन मिलेगा और हादसों में कमी आएगी।यह लोगों के लिए बड़ी राहत है।