भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में चल रही श्रीमद्भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का श्रवण कर भक्त आनंदित हुए
एलाऊ क्षेत्र के गांव चौहानपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथावाचिका शिवानी शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी बाल लीलाओं का वर्णन सुनाया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति रस में सराबोर हुए। भागवत कथा में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष राजपूत ने पहुंचकर कथावाचिका को सम्मानित किया है।