महाराजगंज: कोटवा निवासी महिला बाइक से फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में किया गया इलाज
4 जुलाई शनिवार की दोपहर 2 बजे बाइक फिसलने से बैठी हुई वृद्ध महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए शिवगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया ,जहां महिला का गंभीर अवस्था मे इलाज किया गया। जानकारी प्राप्त हुई कि महिला बाइक पर बैठकर अपने गांव से शिवगढ़ की ओर जा रही थी, तभी रास्ते मे अचानक बाइक फिसल कर नीचे गिर गई और महिला घायल हो गई। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया।