भोगांव: बेवर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले तेज हुई तैयारी, प्रतिमा की गई साफ-सफाई
बेवर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले, 13 अप्रैल को बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी दीपक पेंटर ने अपनी टीम के साथ नगर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं।