खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव एवं राहत व पुनर्वास आयुक्त श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने शनिवार को कांकेर जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए की गई समस्त व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन किया और मौके पर मौजूद किसानों से संवाद भी किया।