गुनौर: मुड़वारी में शराब दुकान के विरोध में उबाल, सरपंच समेत ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Gunnor, Panna | Apr 1, 2026 ग्राम मुड़वारी में शराब दुकान हटाने को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। बुधवार को दोपहर लगभग 12 से 1:00 के बीच ग्राम पंचायत के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर एसडीएम के नाम तहसीलदार गुनोर को ज्ञापन सौंपा।