बिजौलिया: बिजौलिया में ट्रक में लगी भीषण आग, दो बाइकें भी जल गईं
बिजौलिया कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित एक पत्थर फैक्ट्री में आज शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे को पत्थर भरवाने आए एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री मालिक सुनील जैन ने बताया कि ट्रक की केबिन में स्पार्किंग होने से आग लगी।