दानपुर थाना क्षेत्र के नागाखाली गांव में जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग कानजी की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में अब तक कुल 7 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खून से सना सरिया, कुल्हाड़ी और लट्ठ भी बरामद किए हैं।