मुरादाबाद: इंडिया गठबंधन प्रत्याशी रुचि वीरा सहित पांच लोगों पर दर्ज मुकदमे को लेकर जिलाधिकारी ने दी जानकारी
इंडिया गठबंधन प्रत्याशी रुचि वीरा सहित पांच लोगों पर मुगलपुरा थाने में दर्ज हुए मुकदमे को लेकर जिलाधिकारी ने बताया 14 अप्रैल को जीआईसी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी कार्यक्रम था, जो निरस्त हो गया था। मंच से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी रुचि वीरा के द्वारा पुलिस को औकात में रहने वाली बातें धमकाने वाली बातें कही गई थी। जो की आचार संहिता उल्लंघन था।