असरगंज: असरगंज के पास कच्ची कांवरिया पथ पर 109 वर्षीय दादी को पोता कंधे पर लेकर जा रहा है बैजनाथ धाम
रविवार 1:00 pm श्रावणी मेले के अंतिम दिनों में भी कांवरियों का देवघर की ओर जाना जारी है। इस बीच एक अनोखी भक्ति का दृश्य देखने को मिला। पटना जिले के बाढ़ के रहने वाले अंचल प्रजापति अपनी 109 वर्षीय दादी इलायची देवी को कंधे पर बिठाकर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कराने जा रहे हैं।