असरगंज: तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की कामना लेकर आरजेडी कार्यकर्ता असरगंज से डाक काँवर यात्रा पर निकले
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में जहाँ पूरा काँवरिया पथ भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है, वहीं शुक्रवार 5:30 p.m एक काँवरिया अपनी विशेष वेशभूषा के कारण लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह काँवरिया हैं मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र के निवासी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कट्टर समर्थक सूरज कुमार विश्वकर्मा।