भोगांव: बिछवा क्षेत्र में सड़क हादसे में एक वृद्ध की हुई मौत
थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी 75 वर्षीय राम सिंह पुत्र बनवारी लाल सोमवार की दोपहर 12 बजे छाछा के पास अपने प्लॉट पर खड़े हुए थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। वही स्थानीय लोगों ने मौके से बाइक सहित युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।