लोहरदगा: IRCTC की सौगात, 11 मई से भारत गौरव ट्रेन से ज्योतिर्लिंग व शिरडी की 12 दिवसीय यात्रा शुरू
लोहरदगा में गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे होटल रेड रॉक में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन IRCTC की ओर से ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी यात्रा से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की गई। बताया गया कि ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ के माध्यम से 11 मई 2026 से शुरू होने वाली यह यात्रा 11 रात और 12 दिनों की होगी।