मांझी: हाईवा में फसी साइकिल डेढ़ किलोमीटर तक घसीट ले गया चालक , बड़ा हादसा टला
Manjhi, Saran | Jun 30, 2026 मांझी एकमा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को करीब 3.30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया धर्मपुरा गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी एक साइकिल तेज रफ्तार हाईवे में फंस गई और वाहन उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुए बरेजा बाजार पहुंच गया घटना देख स्थानीय लोग हैरान हो गए और चालक को रोककर पुलिस को सूचना दी पुलिस पहुंचकर हाईवे समेत चालक को थाने ले गई और जांच शुरू कर दी।