गढ़वा: रंका मोड़–नवादा मोड़ सड़क निर्माण एक सप्ताह में पूरा करने का अल्टीमेटम, उपायुक्त ने दी कार्रवाई की चेतावनी
Garhwa, Garhwa | Jul 4, 2026 गढ़वा शहर में रंका मोड़ से नवादा मोड़ तक अधूरी सड़क निर्माण को लेकर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने सड़क निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के भीतर दूसरे लेन का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय सीमा में काम पूरा नहीं होने प