दातागंज: खुनक गांव के पास कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो लोग हुए घायल
बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के खुनक गांव के पास कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें 22 वर्षीय संजीव पुत्र देवीराम व 23 वर्षीय विनोद पुत्र नेकसू ने निवासी गफ्फार नगला गांव थाना कादरचौक घायल हो गए। दोनों घायल बागक पर सवार होकर शादी समारोह में बरेली जा रहे थे। फिलहाल दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।