टिकारी: जलालपुर में ढाई साल की बच्ची की गर्म मांड में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Tikari, Gaya | May 31, 2026 टिकारी प्रखंड के जलालपुर पंचायत स्थित टोला में बड़ी दुर्घटना घटी। जहाँ चावल के गर्म मांड में गिरकर एक ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घर की महिलाओं के अनुसार मांड में में गिरने के बाद बच्ची को तत्काल ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया। इलाज उपरांत गया ले जाने के क्रम में बच्ची की मौत हो गई। मृतका का नाम लाडो था