लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को चक्रधरपुर प्रखंड की हाथिया पंचायत के बाईहातु गांव में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चक्रधरपुर कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।