फारबिसगंज: फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने किया नामांकन
फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने शुक्रवार को एक बजे नामांकन पत्र दाखिल किया। अनुमंडल मुख्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नजर आई। सभी जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।