बिक्रमगंज: राम नवमी पर्व से पहले बिक्रमगंज में फ्लैग मार्च निकाला गया, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
बिक्रमगंज में राम नवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से aaj गुरुवार की शाम करीब 6 बजे पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च आरा रोड, नासरीगंज रोड, सासाराम रोड और डुमरा रोड समेत कई प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च में बिक्रमगंज के SDM, Sdp मौजूद।