हुज़ूर: भोपाल: निशातपुरा में महिला ने रिटायर्ड शिक्षक को प्रेम जाल में फंसाकर शादी की, संपत्ति हड़पी
Huzur, Bhopal | Jun 12, 2025 भोपाल के निशातपुरा में एक 35 वर्षीय महिला ने 74 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक रफीक अहमद को प्रेमजाल में फंसाकर शादी की और उनकी संपत्ति हड़प ली। पुलिस के अनुसार, महिला ने अंतरंग तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर शादी की, निकाह में 8 लाख की मेहर ली और शिक्षक की कार व बैंक में जमा 25 लाख रुपये हड़प लिए।