धमतरी: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन 27 जुलाई तक जारी
सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया 1 जून से 27 जुलाई तक ऑनलाइन जारी है। इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं www.awards.gov.in पर जाकर नामांकन कर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजों की भी अपलोडिंग जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण विभाग, धमतरी से संपर्क करें।