गिरिडीह: डलवाडीह में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल।
गांडेय थाना क्षेत्र के डलवाडीह में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायल मोहम्मद कौशिक, उनकी पत्नी रजिया खातून और पुत्री अंजुम परवीन का शुक्रवार को 9 बजे इलाज सदर अस्पताल, गिरिडीह में चल रहा है। पीड़ित परिवार के अनुसार, पुस्तैनी जमीन के आपसी समझौते के बाद उन्होंने अपने हिस्से की जमीन पर मकान बनाना शुरू किया था।