गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे नेशनल हाईवे 30 गुलबापारा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार ग्राम फरसगांव निवासी शंकरलाल नाग को रौद दिया,जिसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक शंकरलाल नाग उरांदाबेड़ा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ था।बताया जा रहा है कि वह कोहकामेटा गांव में शोक कार्यक्रम से वापस घर आ रहे थे तभी हादसा हो गया ।