सोनाहातु: सोनाहातु प्रखंड परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन, विधायक अमित कुमार महतो ने सुनी लोगों की समस्या
सोनाहातु प्रखंड परिसर में मंगलवार 3 बजे विधायक अमित कुमार महतो द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखी। विधायक ने 30 मई को हुई जनता दरबार के आवेदन की प्रगति की समीक्षा किए। बारी बारी से सभी विभागो से समस्याओं के समाधान पर चर्चा किए।