भरनो: करौंदाजोर गांव के दो क्रशर प्लांट और 6 खदान क्षेत्रों का एसडीओ ने किया निरीक्षण
Bharno, Gumla | Jan 15, 2025 एसडीओ राजीव नीरज ने भरनो प्रखंड के करौंदाजोर गांव में स्थित 2 क्रेशर प्लांट एवं 6 माइंस एरिया का निरीक्षण किया।निरीक्षण में जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार,सीओ अविनाश कुजूर माइनिंग इंस्पेक्टर नीरज कुमार एवं अंचल के कर्मचारी शामिल थे।खनन पट्टाधारियों द्वारा नियमों के अनुपालन,खनन गतिविधियों की वैधता एवं पर्यावरणीय प्रावधानों की स्थिति का जायजा लिया।