पुलिस प्रशासन संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए काफी गंभीर और सक्रिय है। अनूपगढ़ डीएससी प्रशांत कौशिक ने आज रविवार शाम 6:30 बजे लॉरेंस गैंग के गुर्गे मयंक मीणा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मयंक मीणा घडसाना क्षेत्र का निवासी है और झारखंड सहित अन्य राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि मयंक मीणा के घर पर नोटिस भी चस्पा किये गए है।