बहराइच: हर्राजपुर में काम करते समय युवक को लगा करंट, अस्पताल में इलाज जारी
जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्राजपुर में घर में काम करते समय युवक को करंट लग गया। जिसे परिजन आनन फानन में बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने जानकारी देते हो बताया कि युवक घर में काम कर रहे था। तभी अचानक करंट लग गया। इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। वही इलाज जारी है।