पातेपुर: पातेपुर के कस्तूरी सराय गांव में अष्टयाम यज्ञ के दौरान कन्याओं को महाप्रसाद का वितरण, उमड़े श्रद्धालु
पातेपुर के कस्तूरी सराय गांव में आयोजित अखंड अष्ट्याम यज्ञ का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ हुआ। अनुष्ठान के शुरू होने के साथ ही 1051 कन्याओं के बीच सोमवार की दोपहर 3 बजे के करीब महाप्रसाद का वितरण किया गया। यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के आयोजन से पूरे इलाके में भक्ति का माहौल कायम है। यज्ञ को लेकर बैंड बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई थी।