सदर: प्रयागराज:हिस्ट्रीशीटर सक्षम पंडा हत्याकांड में खुलासा,एक आरोपी महीनेभर पहले जेल से छूटा था,दूसरा पुलिस रिकॉर्ड में फरार
Sadar, Allahabad | May 24, 2026
प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर सक्षम पंडा (35) की गोली मारकर हत्या के मामले में अहम जानकारी सामने आई है। पता चला है कि जेल भेजे गए दो हत्यारोपियों में से एक करीब महीने भर पहले ही जेल से छूटकर आया था। वहीं दूसरा पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहा था। दोनों सक्षम पर हुई फायरिंग के मामले के आरोपी थे।दरअसल 13 मार्च को सक्षम पर मुट्ठीगंज में आधी रात फायरिंग हुई थी।