पलामू जिले के नौडीहा बाजार के अंचलाधिकारी की सरकारी गाड़ी में सोमवार को एक टेलर ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन में बैठे नौडीहा बाजार और पिपरा के सीओ क्रमशः संजय कुमार सिंह और जितेंद्र कुमार सिंह और चालक रवींद्र कुमार ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दोपहर साढ़े 12 बजे बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।