मोहनिया: लालापुर में दो घंटे से लगा भीषण जाम, वाहन चालकों और राहगीरों को हो रही परेशानी, प्रशासन ने साधी चुप्पी
Mohania, Kaimur | Nov 28, 2024 कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड मुख्यालय स्थित लालापुर में पिछले 2 घंटे से भीषण जाम लगा हुआ है । जाम की वजह से गाड़ियां अपने जगह पर ही खड़ी है । राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है । वहीं प्रशासन जाम छुड़ाने की जगह पर चुप्पी साधे हुए है। जिससे लोगों में खास नाराजगी है।