मोहनिया: गर्ल्स स्कूल सकरी के पास ट्रक और टेलर के बीच हुई भिड़ंत, दो लोग घायल, आधा घंटा तक रहा जाम, एनएचएआई पहुंची
Mohania, Kaimur | Nov 27, 2024 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के गर्ल्स स्कूल सकरी के पास बाइक और टेलर की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया। जाम की सूचना पर एनएचएआई पहुंच कर जाम छुड़ाने में लगी हुई थी। वहीं पुलिस आधे घंटे देरी से पहुंची।