खनियाधाना: विश्व पृथ्वी दिवस पर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने 20 किलोमीटर साइकिल यात्रा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर जहां लोग सोशल मीडिया पर पर्यावरण बचाने की बातें करते हैं, वहीं पिछोर के एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने आज मंगलवार को सुबह 9 बजे धरातल पर उदाहरण पेश किया। उन्होंने पिछोर से खनियांधाना तक अकेले ही साइकिल यात्रा कर 20 किलोमीटर का सफर तय किया। उनका उद्देश्य पर्यावरण को बचाने का संदेश देना था।