कैराना: कैराना में विद्युत उपकेंद्र परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, पौधारोपण कर हरियाली का दिया संदेश
Kairana, Shamli | Jul 12, 2026 कैराना नगर में स्थित देवी मंदिर विद्युत उपकेंद्र परिसर में प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्युत विभाग की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। रविवार शाम विभाग की ओर से जानकारी दी गई।