बस्तर: बस्तर के माजीसा पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार, ट्रैक्टर भी लाइन में लगे
Bastar, Bastar | May 14, 2026 माजीसा स्थित पेट्रोल पंप में आज पेट्रोल-डीजल के लिए वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। बड़ी संख्या में कार, बाइक के साथ *ट्रैक्टर* भी लाइन में लगे रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र के अन्य पेट्रोल पंपों में *पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं* होने के कारण सभी वाहन माजीसा पंप पर पहुंच रहे हैं। इससे यहां भीड़ बढ़ गई है और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।