जबलपुर: क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 4 लाख की कथित ठगी, डॉलर ट्रांसफर का झांसा देकर युवक से लाखों ऐंठने का आरोप
जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र निवासी निहाल रजक ने जबलपुर पुलिस अधीक्षक और घमापुर थाना प्रभारी को शिकायत सौंपकर कटनी जिले के बरही तहसील अंतर्गत पिपरिया कला निवासी आशीष दहायत और पदम सिंह शिवहरे पर करीब चार लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपियों से उसकी लंबे समय से क्रिप्टो करेंसी और डिजिटल वॉलेट के माध्यम से लेनदेन होता थ