आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए रविवार को पुलिस सड़क पर उतर आई । सुरक्षा की दृष्टि से महराजगंज सहित जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीमों द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । बाइक, चार पहिया वाहनों व अन्य वाहनों को रोक कर तलाशी ली गई जिससे हड़कंप मचा रहा ।