गिरिडीह: गिरिडीह के अंबेडकर चौक पर जिला परिवहन विभाग ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान,की सख्त कार्रवाई
गिरिडीह के अंबेडकर चौक पर मंगलवार को 12 बजे जिला परिवहन विभाग ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया, जबकि ट्रैफिक पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही।