झालरापाटन: झालरापाटन में चाय की दुकान में घुसी कार, दुकानदार बाल-बाल बचा, एक ग्राहक गंभीर रूप से घायल
झालरापाटन में मंगलवार दोपहर एक अनियंत्रित कार चाय की दुकान में जा घुसी। इस दुर्घटना में दुकान पर चाय पीने आया एक ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना झालरापाटन के बलि का चबूतरा इलाके में दोपहर करीब 3:00 बजे हुई। लंका गेट की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार सीधे दिनेश की चाय की दुकान में घुस गई।